अलीगढ़, जून 29 -- जट्टारी। टप्पल थाना पुलिस ने गौकशी के मामलों में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सैंट्रो कार, तीन अवैध तमंचे, कारतूस तथा गौकशी में प्रयुक्त होने वाले धारदार हथियार और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। मामले में चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, रविवार को टप्पल क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान दो वाहनों में सवार कुछ लोगों को रुकने का संकेत दिया गया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और तीन आरोपियों मुनीम उर्फ मंत्री, तसलीम और भूरा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके चार साथी मौके से फरार हो गए। पूछताछ में...