सहारनपुर, जुलाई 29 -- सहारनपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र में पुलिस और गोकशों की मुठभेड़ हो गई। एक आरोपी पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने एक जीवित गोवंश, पिकअप वाहन, तमंचा और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मल्हीपुर रोड पर तालाब के सामने स्थित आम के बाग में कुछ लोग गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद तीनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। घायल गोकशी के आरोपी क...