संभल, जुलाई 30 -- कोतवाली पुलिस ने गोकशी के एक आरोपी को बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच लिया। कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, पशुओं को बेहोश करने की दवा और सिरिंज बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक 25 जुलाई को बहजोई के गांव बिसारू के पास नहर में गोवंशीय पशु के कटे हुए अवशेष मिले थे। मामले में एक ग्रामीण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन मौके से हुए फरार तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। कोतवाल राजीव कुमार मलिक ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस टीम पंवासा-टिकटा रोड पर गांव सिहौ...