बिजनौर, अप्रैल 6 -- नगीना। नगीना पुलिस ने गोकशी के दो आरोपियों को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि दूसरा अपने ही साथी की कार की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को नगर के सीएचसी में ले जाकर उपचार कराया। पुलिस ने उनसे एक कार, बाइक, तमंचा आदि के साथ गोकशी के उपकरण भी बरामद किए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमें दर्ज हैं और दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि दो शातिर लोगों ने तुखमापुर के जंगल में गोकशी की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही तुरंत तुखमापुर मार्ग पर पुलिस बल ने घेराबंदी शुरू कर दी। उसी समय पुलिस को तुखमापुर की ओर से एक बाइक सवार और उसके पीछे एक कार आती दिखाई दी। ...