लखनऊ, अप्रैल 10 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। कृष्णानगर में मानसनगर डूडा कालोनी के पास गुरुवार देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से 25 हजार का इनामी गैंगेस्टर विपिन घायल हो गया। मौका पाते ही विपिन का साथी फरार हो गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी और लूट की ज्वैलरी, तमंचा और बाइक बरामद की है। वहीं, फरार उसके साथी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित आनंद के मुताबिक मुठभेड़ में गिरफ्तार गैंगेस्टर विपिन उन्नाव जनपद के मौरावां इलाके के तेहरा रंजीत खेड़ा का रहने वाला है। गुरुवार देर रात एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा के निर्देश में गठित पुलिस टीम चोरों की तलाश में मासनगर डूडा कालोनी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच बाइक सवार दो संदिग्ध जाते दिखे। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह, क्राइम टीम और...