बदायूं, फरवरी 27 -- बदायूं, संवाददाता। उसहैत क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किए गए अंतरराज्यीय बदमाश को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। घायल आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया था। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए थे। दरअसल उसहैत थाना पुलिस की छह फरवरी की रात कादरचौक रोड स्थित सरेली मोड़ पर बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान अब्दुल जहीर को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि उसका साथी दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोखा का रहने वाला रमेश कश्यप पुत्र राम सिंह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया था। छह फरवरी को ही पुलिस ने अब्दुल जहीर के पास से बिना नंबर प्लेट की वेन्यू कार, 630 रुपये नकद तथा तमंचा-कारतूस बरामद किए थे। फरार आरोपी रमेश की तभी से तलाश की जा...