अमरोहा, अप्रैल 21 -- अमरोहा, संवाददाता। डिडौली क्षेत्र में रविवार रात जंगल में गोकशी से पहले मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए पिता-पुत्र को सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। टांग में गोली लगने से तस्कर का बेटा घायल हो गया था। जबकि छर्रा लगने से एक सिपाही भी घायल हुआ था। एक गोली कोतवाल की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी लगी थी। रविवार रात डिडौली कोतवाल जितेंद्र कुमार बालियान हमराह टीम के साथ क्षेत्र गश्त कर रहे थे। औरंगाबाद बैरियर पर चेकिंग के दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र के गांव तवई के जंगल में तालाब के पास कुछ लोग गोकशी का प्रयास कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में तीन मांस तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचते हुए घेराबंदी कर ली थी। दो लोगों को गिरफ्तार किया था। खुद को घिरता देख दोनों ने जान से मारने क...