मुठभेड़ में कुख्यात अमन के पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार
समस्तीपुर, जुलाई 4 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर और वैशाली जिले की सीमा पर शुक्रवार को एसटीएफ, डीआईयू और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस व कुख्यात अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी भागने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को गिरफ्तार कर समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से दो देसी पिस्टल, कई जिंदा कारतूस, एक खोखा व बाइक बरामद किया है। वहीं गिरोह के दो अन्य सदस्य जंगल और खेतों का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश में देर शाम तक सर्च अभियान जारी रहा। घायल बदमाशों की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के मटियारा गांव निवासी अमन कुमार तथा मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र निवासी लक्ष्मी कुमार के रूप में हुई है। एसपी अरविंद प्रताप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.