सुल्तानपुर, जुलाई 29 -- अखंडनगर, सुलतानपुर। थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात मुठभेड़ के दौरान गोकशी गिरोह के तीन बदमाशों को दबोचने में कामयाब रही। इस दौरान जबावी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल भी हुआ। घायल के साथ उसका एक साथी पुलिस के हत्थे चढ़े। हालांकि तीन बदमाश मौके से अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने तमंचा कारतूस के साथ बाइकों को बरामद किया है। घायल बदमाश का उपचार कराने के बाद उसे पुलिस ने उसके सहित उसके साथियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की। फरार हुए बदमाशों का नाम पता मिलने पर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी के पैर में लगी पुलिस की गोलीपुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस सक्रिय होकर बदमाशों की तलाश...