मेरठ, मई 24 -- थाना सरधना पुलिस और स्वाट टीम की शुक्रवार देर रात गोकशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से गाय, गोकशी के उपकरण, तमंचा और एक वाहन बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों में एक 25 हजार का इनामी भी शामिल है। पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात सूचना मिली कि दौराला पुल से अटेरना की ओर नहर किनारे कुछ लोग गोकशी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और स्वाट टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दबिश दी। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार इनामी समेत दो गोकश पकड़े पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान भाग रहे दो बदमाशों को...