नोएडा, अप्रैल 8 -- रबूपुरा, संवाददाता। रबूपुरा थाने की पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के खिलाफ गोवध के पांच मुकदमे दर्ज हैं। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि रबूपुरा थाने की पुलिस मंगलवार रात कार्गो टी प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो वह मोड़कर पीछे की तरफ भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। अपने आप को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली जा लगी और वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़े ग...