मुठभेड़ में अपह्त युवक बरामद, दो बदमाशों की टांग में लगी गोली, घेराबंदी कर तीन को दबोचा
अमरोहा, मई 18 -- रजबपुर में रविवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने अपहृत युवक दीपांशु चौहान को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश टांग में गोली लगने से घायल हो गए। घेराबंदी कर पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ रात करीब 11:30 बजे गांव कालाखेड़ा से सटे जंगल में हुई। दरअसल, नौगावां सादात क्षेत्र के गांव मुस्तफापुर नवादा निवासी अमर सिंह का बेटा दीपांशु चौहान शनिवार को रजबपुर क्षेत्र में आया था। वह अपने दोस्त अनुज पुत्र अमीचंद के साथ एचपी गैस प्लांट के पास स्टार गेस्ट हाउस में बैठा हुआ था। उसी दौरान बोलेरो सवार लोग दीपांशु को उठाकर ले गए थे। इसके बाद उसके नंबर से अनुज को आई कॉल में छोड़ने के बदले पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। सूचना पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.