मुठभेड़ के वांछित की सड़क हादसे में मौत, जेल से छूटा साथी गंभीर
सहारनपुर, जुलाई 15 -- गंगोह। कैराना पुलिस की मुठभेड़ और गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त नोमान की बुधवार सुबह गंगोह क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसका साथी सावेज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ताताहेड़ी के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने कैराना थाना क्षेत्र के गांव तीतरवाड़ा निवासी नोमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सावेज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, मृतक नोमान कैराना कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट और पुलिस मुठभेड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.