सहारनपुर, फरवरी 16 -- नकुड़। पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से तमंचा, दो कारतूस, तांबे के तार और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। सीओ रूचि गुप्ता ने बताया कि पुलिस अबंहेटा रोड पर गांव चापरचिड़ी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी की बाइक कच्चे रास्ते में फिसल गई। इसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इसरार उर्फ टिन्ना निवासी चाऊ सहसपुर उर्फ दरबूजी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में 11 मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...