गाज़ियाबाद, फरवरी 15 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दोनों बदमाश शाहदरा दिल्ली के रहने वाले हैं। पकड़े गए बदमाशों से चोरी की बाइक और तमंचा बरामद हुआ। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि साहिबाबाद थाना पुलिस रेलवे स्टेशन अंडरपास के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो युवक लिंक रोड की तरफ से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने चेकिंग के लिए बाइक को रोकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने बाइक नहीं रोकी। इस पर पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन बदमाशों ने गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में एक बाइक सवार के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल और उसके साथी को दबोच लिया। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम रोहित पांचाल निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.