फरीदाबाद, सितम्बर 20 -- नूंह, सरसमल। सदर थाना नूंह क्षेत्र के घासेड़ा गांव के पास रविवार तड़के करीब 3:30 बजे फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। क्रॉस फायरिंग में दो तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हुए। पुलिस ने तीन पशु, दो कट्टे और सात कारतूस बरामद किए।

पुलिस की सूचना पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सीएस स्टाफ को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गुरुग्राम-सोहना-नूंह के रास्ते पशुओं को राजस्थान ले जाने वाले हैं। इसके बाद उप निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने घासेड़ा के पास नाकाबंदी की।

घटना का विवरण पुलिस के मुताबिक, अर्टिगा कार करीब 50-60 मीटर पहले रुक गई और चालक उसे वापस मोड़ने लगा। पुलिस ने सरकारी वाहन से कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने सरकारी वाहन में टक्कर मार दी। कार में सवार एक व्यक्ति ने पुलिस पर गोल...