नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- नई दिल्ली। उत्तरी जिला पुलिस की ऑपरेशन्स सेल और एंटी-नारकोटिक्स टीम ने वजीराबाद इलाके में मुठभेड़ के बाद कुख्यात गैंगस्टर गोगी-दीपक बॉक्सर गैंग के शार्प शूटर को गिरफ्तार किया। उत्तरी जिले की डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर सीधे दो राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली पुलिसकर्मी की बुलेट-प्रूफ जैकेट पर जा लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में तीन राउंड गोलियां चलाकर आरोपी को दबोच लिया। उसकी गिरफ्तारी से विरोधी टिल्लू ताजपुरिया गैंग के एक सक्रिय सदस्य की हत्या की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है。 यह भी पढ़ें- Noida News: पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामी बदमाशगिरफ्तारी की प्रक्रिया डीसीपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने बुधवार रात करीब पौने दो बजे वजीराबाद में ज...