फिरोजाबाद, जनवरी 19 -- शिकोहाबाद के गांव जलालपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने किशनपुर गांव नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नगला पोहपी रोड के पास मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान मुल्तान सिंह को गिरफ्तार कर लिया था जबकि प्रधान के साथ मौजूद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने रविवार की रात आरोपी नितिन उर्फ सोनू पुत्र प्रमोद कुमार निवासी जलालपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। बताते चलें कि गांव जलालपुर में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर जमकर मारपीट, फायरिंग हुई थी। अधिवक्ता आशीष ने ग्राम प्रधान मुल्तान सिंह, उसके परिजनों पर फायरिंग कर जान से मारने का आरोप लगाया था। इस दौरान गांव में जमकर फायरिंग हुई थी। पुलिस ने 17 जनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.