मुठभेड़ के दौरान फरार आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर, मई 21 -- खुटहन। पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए बीरी समसुद्दीनपुर गांव निवासी आशिक को पुलिस ने गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हत्या के प्रयास सहित विभिन्न मामलों में वांछित था। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गत 19 अप्रैल की रात पुलिस और गो-तस्करों से हुई मुठभेड़ के दौरान भाग गया था। जबकि उसका साथी पकड़ा गया था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गोसाईपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.