संभल, दिसम्बर 15 -- चन्दौसी। थाना बनियाठेर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान जनपद मुरादाबाद के 50 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस का भी एक जवान इस दौरान घायल हो गया। सीओ मनोज कुमार ने मौके पर जाकर जानकारी ली। थाना बनियाठेर प्रभारी मनोज वर्मा पुलिस बल के साथ सोमवार सुबह चन्दौसी - नेहटा मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। करीब 7.45 बजे चन्दौसी की ओर से बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उन्हें कच्चे रास्ते पर बाइक मोड दी। इस दौरान उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए बदमाश पर फायरिंग की । जिससे की गोली उसके दाहिने पैर में जा लगी और वह नीचे गिर गया। उसने घेराबंदी कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सिपाही नीरज भी घायल हो गया। सूचना...