बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- खुर्जा के बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी 50 हजार के इनामी बदमाश जीतू सैनी के पुलिस एनकाउंटर में ढेर होने के बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। तीन डॉक्टरों और एक फार्मासिस्ट के विशेष पैनल द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस मौजूदगी में परिजनों को सौंपा। पूरी पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। जानकारी के अनुसार एनकाउंटर के दौरान जीतू सैनी को कुल तीन गोलियां लगीं। इनमें से एक गोली उसके सिर में और दो गोलियां सीने में लगीं। गुरुवार तड़के हुई इस मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ : जीतू ने मांगी थी बसपा से चेयरमैन की टिकट पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर बाद पुलिस की कड़ी मौजूदगी में आरोप...