बुलंदशहर, फरवरी 14 -- बुलंदशहर। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव झमका के पास पुलिस और गोकश फरमान के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोकश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गोकश को घायल अवस्था में अवैध असलाह, कारतूस और पशु काटने के औजार बरामद किए हैं। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस शुक्रवार की रात ग्राम झमका के पास नहर रजवाहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। जिसको पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया गया, नहीं रुका। साथ ही बगराई नहर पटरी की ओर भागने लगा। पुलिस ने बदमाश का पीछा करते हुए घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.