सहारनपुर, मई 28 -- मिर्जापुर। थाना पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर गौकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार कॉम्बिंग कर रही है। मंगलवार रात थाना प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ कासमपुर बिजलीघर के पास विकास नगर-सहारनपुर रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी और ग्राम पाडली की ओर भाग निकले। यह भी पढ़ें- रामपुर में मुठभेड़ के बाद गोकश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली पुलिस ने पीछा किया तो राजवाहे के पास कच्चे रास्ते पर बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश आम के बाग में छ...