रामपुर, अप्रैल 19 -- रामपुर। संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में पुलिसकर्मी बनकर लूट करने वाले बदमाशों से शनिवार देर रात जीआरपी की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जीआरपी की गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जबकि तीन अन्य को भागते समय पकड़ लिया गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। बदमाशों के पास से ट्रेन में लूटी गई नगदी, तमंचा और अन्य सामान बरामद किया गया है। 15 अप्रैल को संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में रितिक मंडल और उसका साथी साहिब सिंह दिल्ली जाने के लिए सवार हुए थे। यह भी पढ़ें- जीआरपी की बदमाशों के साथ मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, चार दबोचे दोनों के पास नगदी थी। ट्रेन जब बिलासपुर स्टेशन के पास पहुंची तो बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर दोनों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.