बागपत, अक्टूबर 4 -- बागपत। रमाला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पुलिस और बेखौफ बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। सूप रजवाहे के पास नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने जब एक बाइक पर सवार युवकों को रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर सीधा फायर झोंक दिया। पुलिसकर्मियों ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश के पैर में गोली लगी और वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने तुरंत हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उसके एक साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। सीओ बड़ौत अंशु जैन ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस सूप रजवाहे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में किरठल गांव निवासी सागर पैर में गोल...