सहारनपुर, मई 17 -- गंगोह, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र गांव ईस्सापुर में चौकीदार की हत्या करने वाले बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो आरोपी के पैर पर जाकर लगी, जिससे आरोपी घायल हो गया और पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाया। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि नशे में चौकीदार से कहासुनी होने के बाद उसने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के पासा से तमंचा, दो कारतूस और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। सीओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि गांव इस्सापुर स्थित चौधरी काबज सिंह कॉलेज व आईटीआई के चौकीदार आदित्य की पिछले दिनों चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया था...