कौशाम्बी, मई 7 -- मंझनपुर कोतवाली और सर्विलांस सेल की सयुंक्त पुलिस टीम ने गुरुवार की भोर मुठभेड़ में पशु चोरी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं। मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के बाद पूछताछ कर सभी का चालान कर दिया गया है। बदमाशों ने चोरी की तीन घटनाओं को अंजाम देने का जुर्म कबूल किया है। किसी भी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बंधवा रजबर गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र स्व. लखनलाल व भेलखा निवासी अर्जुन कुमार पुत्र अमृत लाल पशु पालक हैं। 29/30 अप्रैल की रात चोरों ने घर के बाहर बंधे इनके चार मवेशी चोरी कर लिए थे। मामले में पशु पालकों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने घटनाओं का खुलासा करने के लिए दो टीमों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.