प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के मुट्ठीगंज में गुरुवार की भोर हिस्ट्रीशीटर 28 वर्षीय सक्षम पंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सक्षम मोबाइल पर कॉल आने के बाद घर से निकला था। मृतक के परिजनों ने हिस्ट्रीशीटर विमल पंडा पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उधर, पुलिस ने एक युवक को पिस्टल के साथ हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश और बीती रात पान-मसाला की गुमटी जलाने का विवाद सामने आया है।हिस्ट्रीशीटर सक्षम पंडा के परिजनों ने बताया कि वह अपने कमरे में सो रहा था। भोर में उसके मोबाइल पर किसी का कॉल आया और वह घर से बाहर निकला। घर से थोड़ी दूर पर ही पहले से घात लगाए युवक ने गोली मारकर भाग निकला। वारदात की जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में सक्षम को बेली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घो...