मुट्ठीगंज में पुराने मकान का बारजा गिरा, दो घायल
प्रयागराज, जून 13 -- प्रयागराज। मुट्ठीगंज में शनिवार सुबह पुराने मकान का बारजा गिरने से दो लोग घायल हो गए। मुट्ठीगंज-सालिगगंज मार्ग पर सुबह लगभग 11 बजे सुरेशचंद्र गुप्ता के मकान का बारजा सड़क पर गिरा। बारजा गिरता देख आसपास के लोग भागे तो देखा दो लोग इसमें दबे मिले। मुट्ठीगंज के पार्षद नीरज गुप्ता ने बताया कि बारजा गिरने से भवनस्वामी सुरेश चंद्र गुप्ता और राजेंद्र कुमार घायल हुए हैं। बारजा गिरने के समय दोनों सड़क पर खड़े थे। पार्षद के मुताबिक जिस मकान का बारजा गिरा वह 50 साल पुराना है। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मुट्ठीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.