प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज। मुट्ठीगंज में गली के विवाद में मारपीट हो गई। हर्ष केसरवानी ने आरोप लगाया है कि आठ फरवरी को वह अपने पिता के साथ मकान निर्माण को लेकर गली में बात कर रहा था, तभी आशीष पाल अपने परिजनों के साथ पहुंचा और वहां से हटने को कहने लगा। विरोध करने पर लाठी-डंडे और घूंसे से उसकी व पिता की पिटाई कर दी। पुलिस ने हर्ष की तहरीर पर आदर्श पाल, आशीष पाल, सलील पाल और जूही पाल मिश्रा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.