प्रयागराज, अप्रैल 30 -- मुट्ठीगंज में एक मकान का दो पक्षों के बीच विवाद गुरुवार की शाम सड़क पर उतर आया। एक पक्ष के लोगों ने मुट्ठीगंज थाने के सामने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रास्ते पर बैरिकेड्स लगाकर आवागमन ठप कर दिया। थाने में देर रात तक दोनों पक्ष के बीच पंचायत चलती रही। एक मकान के निचले तल पर एक व्यक्ति वर्षों से गोदाम बनाकर व्यवसाय कर रहा है। हाल ही में मकान को दूसरे व्यक्ति ने खरीद लिया है। मकान खरीदने वाला व्यक्ति बुधवार को गोदाम खाली करवाने गया था। जहां मारपीट के आरोप में गोदाम संचालक ने मुट्ठीगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण खाली नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने जाम की सड़क इसकी जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के दर्जनों लोग गुरुवार को थाने पहुंचकर क्रॉस एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.