मुझे PM बनवा दो, पद्मश्री कल दिला दूंगा; डोटासरा ने जाहिर किया अपना सपना
जयपुर, अगस्त 25 -- राजस्थान कांग्रेस की सियासत में इन दिनों मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चर्चाएं अक्सर पर्दे के पीछे चलती रहती हैं। कभी किसी नेता का नाम उछलता है, कभी समर्थकों के नारे सियासी तापमान बढ़ा देते हैं। इसी बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अजमेर में ऐसा मजाक कर दिया, जिसने उनकी सियासी महत्वाकांक्षा की चर्चा को फिर हवा दे दी। मौका था अजमेर में आयोजित जाट समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह का। मंच पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में लीलण नृत्य के लिए मशहूर लोक कलाकार बनवारी लाल जाट को सम्मानित करने के लिए बुलाया गया। संचालक ने बताया कि बनवारी लाल जाट पिछले करीब 40 साल से लीलण नृत्य को जीवित रखने का काम कर रहे हैं। उन्होंने मंच से अपील की कि दोनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.