मुझे BJP के कई सांसदों और नेताओं के फोन आए, मैं झुकने वाला नहीं; TMC के कीर्ति आजाद ने भरी हुंकार
नई दिल्ली, जून 12 -- तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा ऑपरेशन लोटस के जरिए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अब तक पार्टी को विभाजित करने के प्रयास विफल रहे हैं। आजाद ने टीएमसी से बगावत करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे मेरी सुरक्षा और होम गार्ड्स हटाकर मुझ पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन बदकिस्मती से उनके लिए, मैं उनकी घटिया चालों के आगे झुकने वाला नहीं हूं। यह बताने की जरूरत नहीं है कि मुझे बीजेपी के कई सांसदों और संगठन के लोगों के बहुत सारे फोन आए हैं। आजाद ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में राज्यसभा सदस्य प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफे और भाजपा नेता निशिकांत दुबे के दिल्ली स्थित आवास के बाहर उनकी मीडिया से बातचीत, बागी तृणमूल सांसदों की केंद्रीय मंत्री भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.