नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- आबकारी नीति घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल (खुद वकील बन) की ओर से उठाए गए सवालों और न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा की तीखी टिप्पणियों के बीच अदालत में सोमवार को जोरदार बहस देखने को मिली। बहस सिर्फ कानूनी बिंदुओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि फैसलों के तरीके, समय और परिस्थितियों पर भी सवाल-जवाब हुए। इस दौरान केजरीवाल और सीबीआई ने भी मजबूती से अपना पक्ष रखा। कोर्टरूम से पेश है हेमलता कौशिक की रिपोर्ट... *केजरीवाल: न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा की पीठ ने सीबीआई के मामले के लंबित रहने के दौरान जमानत याचिका व गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज करते हुए ऐसी टिप्पणी की जिससे लग रहा था वह दोषी हैं। जिसे उच्चतम न्यायालय ने पलट दिया था। * न्यायमूर्ति का मौखिक जवाब: आपका मुद्दा क्या है? हाईकोर्ट द्वारा जमानत याचिका व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.