मुझे लिटा दो...शादी की रस्मों के बीच बोला दूल्हा, थोड़ी ही देर में मच गई चीख-पुकार; पसरा मातम
संवाददाता, अप्रैल 19 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सदर बाजार इलाके में एक दुखद हादसा सामने आया है। जिस घर में शादी की रस्में निभाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसर गया है। रेलवे में ट्रैकमैन अविनाश पाल की शादी से दो दिन पहले करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना ने दो परिवारों की खुशियां छिन गईं। आशंका जताई जा रही है कि अविनाश को रेलिंग से करंट लगा। छोटे भाई अमरीश के मुताबिक करंट लगने की बात उसे अविनाश ने खुद बताई। वह छत पर पहुंचा तो अविनाश दीवार पकड़कर खड़े थे। उन्होंने कहा कि मुझे करंट लगा है लेटा दो, यही उनके आखिरी शब्द थे। इतना बोलने के बाद वह जमीन पर लेट गए और कुछ ही देर में अचेत हो गए, फिर उन्हें होश नहीं आया। सदर बाजार निवासी अवधेश पाल के दो बेटों में बड़े 32 वर्षीय अविनाश पाल की शादी 21 अप्रैल को पीपलगांव की एक युवती से होनी थी। अविनाश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.