नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- राजस्थान का कोटा... नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में कोचिंग, लाखों स्टूडेंट्स और पढ़ाई का दबाव आता है। लेकिन इसी 'कोचिंग सिटी' में एक ऐसी जगह भी है, जिसकी तस्वीरें देखकर देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा तक हैरान रह गए। उन्हें पहली नजर में लगा कि ये नजारा शायद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से तैयार किया गया है। जब हकीकत पता चली तो उनका रिएक्शन था- 'अरे वाह... ये तो असली है!' दरअसल, आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कोटा के चंबल हेरिटेज रिवर फ्रंट की तस्वीरें देखीं। तस्वीरों में नदी के किनारे बना भव्य कॉरिडोर, घाट और विशाल स्थापत्य देखकर उन्होंने इसकी खूबसूरती की तारीफ की। साथ ही उन्होंने सवाल भी किया कि क्या यह जगह असल जिंदगी में भी तस्वीरों जितनी शानदार है?तस्वीर देखी तो पहले AI समझ बैठे...