नई दिल्ली, फरवरी 1 -- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से आज पेश किए गए बजट पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी और राहत महसूस हो रही है कि निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। मेरे मन में एक शक था क्योंकि सभी पॉलिसी फैसले, सभी आर्थिक नीतियां - हम किससे तेल खरीदेंगे, किससे नहीं खरीदेंगे, किस कीमत पर - यह सब डोनाल्ड ट्रंप तय कर रहे हैं। इसलिए मुझे लगा कि शायद अमेरिकी राष्ट्रपति या उनके लोग खुद हमारा बजट पढ़ने आएंगे। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया।' यह भी पढ़ें- सरकार और वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वे दरकिनार कर दिया, बजट पर बोले चिदंबरम सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि अपनी 1.5 घंटे की स्पीच में वित्त मंत्री ने रुपये का जिक्र तक नहीं किया। उन्होंने FDI के बारे में ए...