मुझे यह बात अंदर से खाए जा रही थी.विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों नहीं मनाया शतक का जश्न?
नई दिल्ली, मई 14 -- कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की हीरो रहे विराट कोहली ने अपने 9वें आईपीएल शतक का जश्न नहीं मनाया। कोहली जिस अंदाज में शतक का जश्न मनाने के लिए जाने जाते हैं उन्होंने वैसा कुछ नहीं किया। बस शतक पूरा होने के बाद उन्होंने अपना बैट उठाया और फैंस का अभिनंदन किया। उन्होंने अपना हेलमेट तक नहीं उतारा। चेज मास्टर विराट कोहली का इतना फीका सेलिब्रेशन देख हर कोई हैरान था। कोहली को फैंस एग्रेसिव सेलिब्रेशन के लिए जानते हैं और फैंस शतक पूरा होने के बाद उनसे वैसे ही कुछ सेलिब्रेशन की उम्मीद कर रहे थे। मैच के बाद विराट कोहली ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। विराट कोहली ने मैच के बाद बताया, "खैर, जश्न बहुत बड़ा नहीं था क्योंकि हम जानते हैं कि इस समय पॉइंट्स कितने जरूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.