कोच्चि, सितम्बर 15 -- केरलम की एक लोकप्रिय महिला 'ट्रैवल व्लॉगर' ने सोमवार को दावा किया कि अफगानिस्तान के बामियान शहर में मुजाहिदीन ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह महिला व्लॉगर कुछ समय पहले अफगानिस्तान की यात्रा पर गई थी। वहां से अपने सोशल मीडिया पेज पर कई वीडियो भी पोस्ट किए थे। उसने भारतीय दूतावास से संपर्क करने के लिए मदद मांगी है। 'बैकपैकर अरुणिमा' ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में स्थानीय अधिकारियों की ओर से मिले कथित आधिकारिक संदेश का अनुवाद साझा किया, जिसके मुताबिक अफगानिस्तान में मुजाहिदीन ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अरुणिमा ने अपनी पोस्ट में भारतीय दूतावास से संपर्क करने के लिए मदद की गुहार भी लगाई। अरुणिमा ने लिखा कि मैं अफगानिस्तान में मुसीबत में हूं। मैं बामियान में हूं। हालांकि इस पोस्ट की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नही...