नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपने मजाकिया अंदाज और बेबाक जवाबों के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो 'द कपिल शर्मा शो' के सेट के बाहर का है। वीडियो में अभिषेक, अक्षय कुमार के साथ पपराजी को पोज देते नजर आ रहे हैं। तभी कपिल शर्मा वहां आते हैं और अभिषेक से एक मजेदार सवाल पूछते हैं। कपिल कहते हैं, "जैसे हमें बच्चन साहब (अमिताभ बच्चन) से मिलना होता है तो हम जलसा के बाहर खड़े हो जाते हैं और वो बाहर आकर हाथ हिलाते हैं। लेकिन अगर हमें आपसे मिलना हो तो हमें किस दरवाजे से अंदर आना चाहिए?"अभिषेक बच्चन ने दिया मजेदार जवाब कपिल शर्मा का सवाल सुनकर अभिषेक बच्चन ने मजेदार अंदाज में कहा, "मुझसे मिलने कोई नहीं आता है... मुझे खुद आप लोगों से मिलने यहां आना पड़ता है।" V...