नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भीड़ से घिरे प्रवेश वर्मा अचानक एक शख्स को खप्पड़ मार देते हैं। घटना उस समय की है जब तिलक नगर में आम आदमी पार्टी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह और उनके समर्थक प्रवेश वर्मा को सड़कों की हालत धिकाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस बीच जिस शख्स को खप्पड़ पड़ा, उसने दावा किया है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। उसने प्रवेश वर्मा से माफी मांगने और उन्हें सस्पेंड करने की मांग की है। शख्स ने कहा, मैं विधायक के लिए सभी सोशल मीडिया गतिविधियां संभालता हूं। PWD विभाग ने हमें इस सड़क की हालत देखने के लिए बुलाया था, इसलिए हम यहां आए। मैंने उन्हें दिखाया कि सड़क की सतह कैसे टूट रही थी। जब मैंने यह बा...