उरई, मार्च 3 -- कोंच। शादी के महज दस दिन पहले फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाली नेहा ने सुसाइड नोट लिखा। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस सुसाइड नोट में नेहा ने लिखा है "मुझे माफ करना। घर में रखे पैसे और मेरी पासबुक में पड़े पैसों से मेरी छोटी बहन की शादी अंकित से कर देना। साथ ही उसने यह भी जिक्र किया है कि यदि पिता का सही समय पर और ठीक ढंग से इलाज हो गया होता, तो शायद जान बच सकती थी। सुसाइड नोट में बहनों के बीच चल रहे विवाद का भी उल्लेख है। साथ ही नेहा ने किसी व्यक्ति से ढाई लाख रुपये लिए जाने की बात लिखी है, जिसे लेकर पुलिस अब तथ्यों की जांच कर रही है। नोट से यह भी स्पष्ट होता है कि पिता के इलाज, आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह ने नेहा को झकझोर दिया था। पुलिस सुसाइड नोट को अहम साक्ष्य मानते हुए मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

हिंदी ...