नई दिल्ली, मार्च 10 -- 2026 टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद विजयी भारतीय टीम के सदस्य घर लौट रहे हैं। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ हवाई अड्डे पहुंचे। पहुंचते ही हवाई अड्डे के बाहर उनके स्वागत के लिए जमा दोस्तों से रिंकू सिंह आगे बढ़कर मिले और उन्हें गले लगाया। इस दौरान कुछ पल के लिए रिंकू सिंह प्रिया सरोज से आगे निकल गए। उन्हें आगे जाते देख प्रिया ने मजाक में कहा, "क्या तुम मुझे भूल गए?" रिंकू इस बात से हंस पड़े। वे वापस आए प्रिया के कंधों पर हाथ रखा और फिर अपने दोस्तों से मिलने चले गए। यह क्यूट वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि रिंकू सिंह ने पिछले साल 8 जून क...