मोतिहारी, जुलाई 14 -- तुरकौलिया (पू.चं.), नि.सं.। 'बदलो बिहार, बनाओ नई सरकार' के मुद्दे पर बिहार भ्रमण यात्रा पर निकले महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी का जत्था रविवार को रविवार को तुरकौलिया पहुंचा। यहां कार्यक्रम के दौरान उनके दल के एक सदस्य के संबोधन पर स्थानीय मुखिया भड़क गये व उन्हें कार्यक्रम से चले जाने को कहा। इसके बाद तुषार गांधी ने चंपारण की धरती पर महात्मा गांधी के प्रपौत्र को अपमानित करने का आरोप लगाया। यह यात्रा पश्चिम चम्पारण के भितिहरवा से निकली थी। इससे पहले तुषार गांधी तुरकौलिया स्थित ऐतिहासिक नीम के पेड़ के पास पहुंचे। वहां लोगों ने नीम के पेड़ के इतिहास के बारे में उन्हें बताया। गांधीघाट स्थित गांधी प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया। इस दौरान गांधी स्मारक विकास समिति मोतिहारी के सचिव विनय सिंह, मुखिया विनय कुमार, पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.