मुझे बहुत धमकियां मिल रहीं; TMC की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष दिल्ली पुलिस से बोलीं
नई दिल्ली, मई 11 -- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। इस बीच टीएमसी की महिला सांसद सागरिका घोष ने धमकियां मिलने की बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी है और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दफ्तर को भी टैग किया है। सागरिका घोष ने कुछ नंबरों को साझा करते हुए लिखा, 'प्रिय दिल्ली पुलिस! कल शाम मुझे बहुत ज्यादा धमकियां वाले फोन कॉल्स इन नंबरों से आए हैं, जिनकी पहचान मैंने ट्रू कॉलर ऐप से की है। उम्मीद है कि आप आवश्यक कदम उठाएंगे। मैं शिकायत भी दर्ज कराऊंगी। धन्यवाद।' घोष ने इस ट्वीट के साथ सीएमओ दिल्ली को भी टैग किया है। यह भी पढ़ें- कहां होगा शुभेंदु अधिकारी का आधिकारिक निवास, ममता बनर्जी से क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.