मुझे बच्ची क्या, माता-पिता का नाम तक नहीं पता; FIR दर्ज होने पर क्या बोले सौरभ भारद्वाज
नई दिल्ली, जून 2 -- दिल्ली पुलिस ने उस तीन साल की बच्ची की पहचान उजागर करने के आरोप में आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसका पश्चिमी दिल्ली के एक निजी स्कूल में कथित तौर पर रेप किया गया था। सौरभ भारद्वाज पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर ये मामला उठा रहे है। इंसाफ की गुहार लगाते हुए कई बार उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। उन पर आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने बच्ची की पहचान उजागर कर दी। एक अधिकार ने बताया है कि जनकपुरी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 72 (कुछ अपराधों के पीड़ित की पहचान उजागर करने आदि से संबंधित) तथा किशोर न्याय अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अब इस पर सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.