नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में दमदार आगाज किया है। भारत ने मंगलवार को कटक में 101 रनों से धमाकेदार जीत हासिल की। भारत ने 175/6 का स्कोर बनाने के बाद साउथ अफ्रीका को 74 रनों पर समेट दिया। धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया। उनकी तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। भारत ने एक समय 78 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में हार्दिक ने 28 गेंदों में 6 चौकों और चार सिक्स की बदौलत नाबाद 59 रन बनाए। उन्होंने दो ओवर गें 16 रन देकर डेविड मिलर (1) का अहम विकेट चटकाया। हार्दिक ने पावरप्ले में बॉलिंग नहीं की। उन्होंने पावरप्ले में नजरअंदाजी पर दो टूक जवाब दिया है। हार्दिक ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद कह...