मुझे पति ने नहीं देवर पसंद, गोद में बच्चा लेकर सामूहिक विवाह योजना में शादी के लिए पहुंची महिला
बागपत, अक्टूबर 30 -- Baghpat News: यूपी के बागपत जिले से अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दूसरी शादी करने को लेकर अफसरों के पास पहुंच गई। गोद में बच्चा लेकर पहुंची महिला का जवाब सुनकर अफसर दंग रह गए। महिला के साथ उसका पति भी आया था। महिला ने बताया कि उसका पति से मन भर गया अब उसे देवर पसंद है। पत्नी की इस बात का पति ने भी समर्थन कर दिया और कहा कि मेरी पत्नी को मैं नहीं मेरा छोटा भाई पसंद है। दोनों ने पंचायत में तलाक होने का भी दावा किया है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अधिकारियों के पास आवेदन पहुंचे हैं। इन आवेदनों की जांच चल रही है। इसी दौरान एक महिला गोद में बच्चा लेकर अफसरों के सामने पहुंच गई। महिला के साथ एक युवक भी था जो कि उसका पति था। महिला ने अफसरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.