संभल, मार्च 14 -- विकासखंड बनियाखेड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शुक्रवार को गिव मी विंग्स मुझे पंख दो" कार्यक्रम बड़े उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से एक संस्था द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य बालिकाओं के नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसकी पूरी योजना और संचालन स्वयं विद्यालय की छात्राओं ने संभाला। छात्राओं ने न केवल कार्यक्रम का संचालन किया, बल्कि विभिन्न गतिविधियों का भी कुशलतापूर्वक आयोजन किया। इस अवसर पर जनपद के सभी 10 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पारंपरिक भारतीय खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पीयर लर्निंग डेमो,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.