नई दिल्ली, मार्च 23 -- वैभव सूर्यवंशी भारत के एक उभरते सितारे हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का हर कोई दीवाना है। आईपीएल 2026 में भी फैंस उनकी तूफानी बल्लेबाजी देखने के लिए बेताब हैं। वैभव ने पिछले साल आईपीएल में डेब्यू किया। उन्हें सिर्फ 7 मैच खेलने का मौका मिला, मगर उन्होंने इतने में ही दुनिया को अपना दीवाना बना लिया। वैभव ने इस दौरान आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी जड़ा था। वैभव आईपीएल के अलावा इंटरनेशनल मंच पर भी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा चुके हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वैभव सूर्यवंशी की इन उपलब्धियों के बावजूद आरसीबी के स्टार बल्लेबाज जितेश शर्मा का कहना है कि वह कभी प्रोफेशनल नहीं बन पाएंगे। आईए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा। य...